विराट कोहली का काम न्यूजीलैंड क्रिकेट ने किया आसान, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना अब ज्यादा मुश्किल नहीं!
Virat Kohli ODI Cricket Record: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारतीय टीम को पहले 15 वनडे मैच खेलने थे, लेकिन मंगलवार रात न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के साथ 5 मैचों की वनडे सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद अब विराट कोहली का काम थोड़ा आसान हो गया है। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे विराट कोहली को इन 5 अतिरिक्त मैचों से काफी मदद मिल सकती है।
Original source: cms.patrika.com →